फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन माह में 10 से अधिक रूटों पर दौड़ने लगेंगी रोडवेज की ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने 42 सीटर 50 ई-बसें चलाने के लिए आरजी मोबिलिटी कंपनी से एमओयू किया है। जल्द लखनऊ-प्रयागराज समेत कई रूटों पर रोडवेज की इलेक्टि्रक बसें दौड़ती नजर आएंगी।
विज्ञापन


ई-बसों का संचालन विकासनगर स्थित सिग्नेचर ग्रीन बस अड्डे से होगा। टर्मिनल व चार्जिंग स्टेशन आजाद नगर में बनेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से छह माह पूर्व लखनऊ मुख्यालय को भेजे गए आजाद नगर में ई-बसों का टर्मिनल व चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

जल्द ही रूट चार्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि पहले चरण में 50 ई-बसों को चलाने के लिए रूट तय किए जा रहे हैं। तीन माह में विभिन्न रूटों पर ई-बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन





आजाद नगर में बनेगा चार्जिंग स्टेशन

अगले तीन माह में रोडवेज की ये ई-बसें कानपुर से लखनऊ, कन्नौज, प्रयागराज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, जालौन सहित अन्य रूटों पर चलेंगी। ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन व टर्मिनल आजाद नगर में बनाने का काम शुरू हो गया। यहां छह चार्जिंग प्वाइंट होंगे। एक प्वाइंट पर दो इलेक्ट्रिक बसें चार्ज हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें