फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो हद ही हो गई: बारिश में टपकने लगी रोडवेज की चलती बस, यात्रियों ने खोले छाते

Sat, 12 Jul 2025 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चलती रोडवेज की बस में बारिश का पानी टपकने लगा। किदवईनगर डिपाे की बस प्रयागराज से कानपुर आ रही थी।
विज्ञापन
रोडवेज बस में छाता लगाकर बैठा यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बारिश में रोडवेज बस में सफर कर रहे हैं तो सतर्क रहें और छतरी लेकर ही चलें। ऐसा ही मामला किदवईनगर डिपो की बस में देखने को मिला। प्रयागराज से चली बस की छत से फतेहपुर में बारिश होने पर पानी टपकने लगा। इससे बचने के लिए कुछ यात्रियों ने छाता खोले जबकि कई भीगते हुए कानपुर पहुंचे। अब बस को मरम्मत के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


किदवईनगर डिपो की बस नंबर यूपी-78एएन 1193 काफी क्षतिग्रस्त थी। इसे मरम्मत के लिए प्रयागराज भेजा गया था। शुक्रवार को वहां से मरम्मत के बाद बस परिचालक 20 सवारी लेकर चला। बस फतेहपुर पहुंची थी कि अचानक बारिश होने लगी। यात्रियों ने खिड़की बंद कर ली लेकिन तभी छत से पानी टपकने लगा। इस पर यात्री हंगामा करने लगे। इस दौरान यात्रियों ने चालक, परिचालक से भी शिकायत की लेकिन वह कुछ न कर सके। कानपुर आकर यात्रियों ने डिपो में शिकायत दर्ज कराई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा हे। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, बर्रा, कर्रही निवासी अभिषेक वर्मा ने बताया कि उनका दोस्त भी इसी बस में था जो भीगते हुए कानपुर पहुंचा। किदवईनगर डिपो के एआरएम सुमित अग्रवाल ने बताया कि इसका वीडियो सामने आया था। बस को डिपो में खड़ा करा दिया गया है। अब इसकी पूरी तरह से मरम्मत कराने के बाद ही रूट पर भेजा जाएगा। जांच भी कराई जाएगी कि ऐसा कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें