फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस के इंजन में आग लगने से मची अफरा-तफरी, शीशे तोड़कर बस से बाहर निकलीं सवारियां

Fri, 06 Mar 2020 05:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बाल्टी से पानी डाल कर आग बुझाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के छिबरामऊ कस्बे में शुक्रवार केे आगरा से सवारियां लेकर कन्नौज की तरफ जा रही रोडवेज की बस के इंजन में धुंआ उठने के साथ ही आग लग गई। जिससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। सवारियां बस के शीशे तोड़कर अपनी जान बचाकर बाहर निकली।
विज्ञापन


चालक व परिचालक ने पानी डालकर आग बुझाई। शुक्रवार को कन्नौज के पूर्वी बाईपास पर आगरा की तरफ से आ रही बस के इंजन में आग लग गई। आग लगते ही बस से चीख-पुकार मच गई। बस से चीखें सुनकर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम के हालात हो गए।

सवारियाें ने बस के शीशे तोडे़ और जान बचाकर बाहर निकलीं। मामले की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस के चालक सर्वेंद्र कुमार व परिचालक विवेक कुमार ने पानी डालकर आग को बुझाया। आग शांत होने के बाद सवारियाें ने धक्का मारकर बस को स्टार्ट कराया। बस चालक सर्वेंद्र कुमार पुत्र यदुनाथ सिंह यादव ने बताया कि कन्नौज डिपो की यह बस आगरा से सवारियां भरकर कन्नौज जा रही थी, तभी छिबरामऊ में अचानक गाड़ी के हीट होने के कारण इंजन से धुंआ निकलने लगा।
विज्ञापन


यात्रियों की जान को खतरे में डाल रहीं खटारा बसें
रोडवेज की खटारा बसें यात्रियों की जान को खतरे में डाल रही हैं। कुछ यात्रियों ने बताया कि बस के इंजन में आग लगते ही घिलोई कांड की यादें उनके जेहन में ताजा हो गई थीं। गलीमत रही कि यात्री बस के शीशे तोड़कर आसानी से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें