फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बाइक सवार को रोडवेज बस ने रौंदा, दवा लेकर लौट रहा था किसान

Sun, 07 Jun 2020 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
बस के पहिए में दबी बाइक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लखनऊ चुंगी के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार किसान को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद चालक बस छोड़ कर मौके से फरार हो गया। बस में सवार यात्री भी उतरकर चले गए। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर निवासी संतराम (50) पुत्र सुंंदरलाल खेती करते थे। रविवार की दोपहर वह शहर के लखनऊ रोड पर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर चिकित्सक से दवा लेने के लिए गए थे।

दवा लेकर वापस लौटते समय लखनऊ चुंगी के निकट तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी रानी के अलावा दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रोडवेज बस के चालक के बारे में जानकारी कर ली गई है। परिजनों से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें