फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में रोडवेज की बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूद कर किसी तरह बचाई अपनी जान

Mon, 20 May 2019 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोडवेज की बस में शार्टसर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराजपुर कस्बा में सवारियों से भरी चलती रोडवेज बस में सोमवार रात आग लग गई। कानपुर-फतेहपुर मार्ग पर चलती बस में लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने बस खड़ी की तो यात्री सामान छोड़कर उतर गए।
विज्ञापन


चालक व परिचालक ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर दो गाड़ियों की मदद से आधे घंटे में आग पर काबू पाया। गाजीपुर डिपो की बस मथुरा से गाजीपुर 45 यात्रियों को लेकर जा रही थी।
विज्ञापन

दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, यात्रियों, चालक, परिचालक की जान बची, जल गया सामान

कस्बा महाराजपुर में ओवर ब्रिज से उतरते वक्त रात करीब 9:15 बजे बस बस के इंजन में आग लग गई। चालक जनमेजय ने फौरन बस रोक दी। यात्रियों में भगदड़ मच गई। सब अपना सामान बस में ही छोड़कर बाहर आ गए।

चालक व परिचालक ने पानी और सीज फायर के छोटे सिलिंडरों से आग पर काबू पाने की कोशिश की। लपटें थमने की बजाय पूरी बस में फैल गई। यातायात थम गया। बाद में दमकल पहुंची। 40 मिनट जाम लगा रहा।

पुलिस ने पूरी तरह जल चुकी बस को क्रेन से किनारे कराकर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई। पुलिस के मुताबिक आग से गाजीपुर निवासी मनीष का लैपटाप, सामान और राहुल सिंह समेत तमाम यात्रियों को सामान जल गया। फायर अफसर के अनुसार बस में शार्ट सर्किट से आग लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें