भोगनीपुर में हलधरपुर रेलवे क्रासिंग पर एक रोडवेज बस बैरियर को तोड़ती हुई निकल गई। बैरियर टूटकर तार से टकरा गया। बिजली व्यवस्था बाधित होने से एक मालगाड़ी समेत चार ट्रेनें लेट हुईं।
गेटमैन राजेश मीना ने बताया कि मूसानगर की ओर से आ रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर बैरियर तोड़ती हुई निकली। इसको रोकने का प्रयास किया उसके ड्राइवर ने बस को नही रोका। बैरियर टूट कर विद्युत लाइन से टकरा गया।
इसके कारण झांसी की ओर जा रही विद्युत चालित मालगाड़ी को करंट न मिलने से वहीं मौके पर ही पहुंच कर खड़ी हो गई। इसकी जानकारी पुखरायां के स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह को दी। उन्होंने मैसेज कर अधिकारियों को अवगत कराया।
सूचना पर पहुंचे सिग्नल के अवर अभियंता एसके निगम ने विद्युत तार से बैरियर निकाल कर लाइन को दुरुस्त कराया। इसके बाद बैरियर की मरम्मत कराई गई।
स्टेशन मास्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि बैरियर के विद्युत लाइन से टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके कारण मालगाड़ी मौके पर ही रुक गई। वहीं, बांबे लखनऊ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और बांबे लखनऊ सुपर फास्ट को कालपी स्टेशन पर रोका गया।
पुणे-गोरखपुर को आटा स्टेशन पर रोका गया। उन्होंने बताया कि सभी ट्रेनें आधा घंटे लेट हुई।