फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मिर्जापुर-झांसी हाईवे पर रोडवेज बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 13 लोग गंभीर रूप से घायल

Fri, 12 Apr 2019 05:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
मिर्जापुर झांसी हाईवे पर बसों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के महोबा में शुक्रवार दोपहर झांसी मिर्जापुर हाईवे के महुआ मोड़ के पास दो रोडवेज बसों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनो बसों के समाने से परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। 


हादसे में एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलाें को झांसी रेफर कर दिया। दुर्घटना में रोडवेज बसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सूत्रों की माने तो घटना के तुरंत बाद रोडवेज के अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन


Next
AU ऐप में पढ़ें