फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डेढ़ घंटे हुई बारिश से सड़कें जलमग्न

Fri, 25 Jul 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। उमस भरी गर्मी के बीच गुरुवार शाम मौसम ने करवट बदला। आसमान में छाए बादलों के बीच शाम चार बजे के करीब गरज चमक के साथ अकबरपुर में तेज बारिश हुई। करीब डेढ़ घंटे रुक-रुक कर 20 एमएम बारिश हुई। बारिश से जल निकासी की पोल खुल गई। सड़कों पर जलभराव हो गया। वहीं कुछ इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक लगातार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जता रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को तेज हवाओं संग अकबरपुर व आस-पास गांव में बारिश हुई। बीच-बीच में फुहार गिरी तो मौसम सुहाना हो गया। बारिश से अकबरपुर के ओवरब्रिज के नीचे सड़क जलमग्न हो गई। इससे माती व अकबरपुर की ओर से आने वाले लोग जलभराव के बीच से निकले। पैदल राहगीर पानी कम होने का इंतजार करते रहे। वहीं गांधी नगर वार्ड की सड़क में दो फिट तक पानी भर गया। कई वार्ड के नाले ओवर फ्लो हो गए।
वहीं, मेडिकल कॉलेज परिसर में भी जलभराव रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले दो दिनों में बदली छाई रहेगी। हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


.....................
बारिश बंद होने पर लगा रहा जाम
तेज बारिश होने पर अधिकांश राहगीर अकबरपुर ओवरब्रिज व आस-पास की दुकानों के पास ठहर गए। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम छह बजे के करीब बारिश बंद हुई तो लोग निकलना शुरू हुए। इधर पुल के नीचे जलभराव होने व सड़कों पर एक साथ दो पहिया, चार पहिया वाहनों के आने से चौतरफा जाम की स्थिति बन गई। इस बीच तैनात यातायात पुलिस कर्मी लोगों को बारी-बारी से निकालते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें