फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सफाई किए बिना कर दिया डामरीकरण, उखड़ने लगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के महोली से पुरवामीर गांव तक बनी रोड की सफाई किए बिना ठेकेदार ने डामरीकरण कर दिया। इससे सड़क उखड़ने लगी है। भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष निहाल सिंह ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नया वीडियो जारी किया है। दो दिन पहले भी निहाल ने वीडियो जारी कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।
विज्ञापन

निहाल सिंह रविवार को एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ फिर महोली से पुरवामीर जाने वाले मार्ग पर पहुंचे। वीडियो जारी कर बताया कि पहले जहां उन्होंने हाथ से सड़क उखाड़ी थी वहां लीपापोती कर फिर से डामर लगा दिया गया है। वीडियो में वह बगल की सड़क को 4 से 5 फीट तक हाथ से उखाड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथी भी घोटाले की जांच की मांग कर रहे हैं।
निहाल सिंह ने बताया कि वह डोमनपुर और महोली के भाजपा सेक्टर अध्यक्ष हैं। आरोप लगाया कि कुछ नेताओं और ठेकेदारों की मिलीभगत से घटिया सड़क बनाकर क्षेत्रीय विधायक सतीश महाना को बदनाम करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन


ठेकेदार ने कुछ जगह सड़क की सफाई किए बिना ही डमरीकरण कर दिया था जिससे सड़क उखड़ रही थी। अब ठेकेदार को नोटिस दिया जाएगा और सड़क का उखड़ा हिस्सा फिर से बनवाया जाएगा। - अनूम मिश्रा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें