फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मूर्ति विसर्जन पर आज और कल रहेगा रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मूर्ति विसर्जन को देखते हुए दो अक्टूबर को भी विसर्जन समाप्ति होने तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। पुलिस ने लोगों से जाम की स्थिति से बचने के लिए निर्धारित रूट के पालन की अपील की है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार ने बताया कि कल्याणपुर से अर्मापुर की ओर भारी और मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें जरीब चौकी–फजलगंज–विजयनगर होते हुए भौंती की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कल्याणपुर से बारा सिरोही नहर की ओर भारी व मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे। इनके लिए शताब्दी नगर–गंगागंज क्रॉसिंग से भौंती तक का मार्ग तय किया गया है।

कंपनीबाग से आने वाला यातायात रेव थ्री तिराहे से भैरोघाट–ग्रीनपार्क चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहनों को आभा नर्सिंगहोम मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। उन्नाव की ओर से आने वाला यातायात गंगा बैराज से कर्बला की ओर नहीं मुड़ेगा बल्कि सीधे यशकोठारी चौराहे से सिंहपुर तिराहे से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


मंधना चौराहा से गंगा बैराज की ओर भारी व मध्यम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। गंगाबैराज चौकी व गंगाघाट थाना (उन्नाव) से भी भारी व मध्यम वाहनों की एंट्री नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें