फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत, दो घायल

Sun, 25 Aug 2019 02:08 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हवाई पट्टी के सामने सर्विस लेन पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


सड़क हादसा उन्नाव जिले का है। जानकारी के अनुसार हादसे में हसनपुर बांगरमऊ निवासी संदीप (28) पुत्र चौधरी उर्फ गया प्रसाद की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक में पीछे बैठे उसके साथी चंचल (29) पुत्र कमलेश की जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार अचल सिंह (18) पुत्र शैलेन्द्र सिंह और मोहित (18) पुत्र रामचन्द्र निवासी खंभौली भी हादसे में घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें