फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: फांसी से लटका मिला रेलकर्मी का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 25 Aug 2019 01:40 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रसूलाबाद रेलवे स्टेशन कॉलोनी के अंदर ट्रैक मैन रोशन लाल शव फंदे से लटका मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


रोशनलाल (26) असोथर के कौण्डर गांव का रहने वाला था। रात में छत के पंखे से नायलोन की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह करीब 6 बजे दूसरे ट्रैक मैन कमलेश वर्मा को हुई। कमलेश ने बताया कि मैंने फोन किया था साथ में ड्यूटी पर जाने के लिए लेकिन फोन नहीं उठा।

जाकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था न खोलने पर अधिकारियों के घर के जरिए बाउंड्री के अंदर गया। देखा कि रोशन फांसी पर लटका है। घटना के बाद से पत्नी नीलम देवी व दो वर्ष का बेटा आरुष और पिता कंधई लाल लोधी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें