फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH-86 पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में भिड़े, 7 की मौत 10 घायल

Sat, 09 Dec 2017 09:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में ट्रकों के बीच फंसे लोग
विज्ञापन
हमीरपुर - नेशनल हाइवे 86 पर तेज रफ्तार दो ट्रक आपस मे भिड़े गए। ट्रकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। चार अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हमीरपुर बॉडर के कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के अनुपुर मोड़ के पास ये भीषण हादसा हुआ है। घटना के बाद घायलों को सदर अस्पताल लाया गया है। अस्पताल में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
यूपी के हमीरपुर में नेशनल हाईवे-86 पर शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कानपुर के सजेती में बाइक सवार को बचाने में दो तेज रफ्तार ट्रक आपस में भ‌िड़ गए। मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी भी चार लोग क्षतिग्रस्त दोनों ट्रकों के अंदर फंसे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।         
विज्ञापन

मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद

क्षतिग्रस्त ट्रक और बाइक के बीच फंसा बाइकसवार
इस हादसे में दोनों ट्रकों की परखच्चे उड़ गए है। वहीं दोनों ट्रकों को चला रहे ड्राइवर और एक क्लीनर की मौत हो चुकी है। इन तीनों के अलावा सब्जी व्यापारी की मौत हो गई लेकिन उसका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी हादसे की चपेट में आने से एक बाइक सवार की भी मौत हो गई। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। इस दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें