लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मवेशी से टकराकर कार पलट गई। हादसे में केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक और उनका चालक घायल हो गया। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई।
डॉक्टरों ने सिर में चोट होने से निदेशक को रेफर कर दिया। केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निदेशक नंद किशोर पांडेय विभागीय मीटिंग में लखनऊ आए थे। शुक्रवार को वो कार से आगरा लौट रहे थे।
इसी दौरान लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर तकिया निगोही गांव के सामने मवेशी बैठे होने से कार उसी पर चढ़कर पलट गई। कार चालक और नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें सीएचसी लाई। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।