कानपुर-इलाहाबाद हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां चौडगरा में नेशनल हाईवे पर फतेहपुर के मोहर गांव के पास एक ट्रक का पहिया फट जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। साथ ही दूसरी लेन में सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ गया।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
ट्रक व रोडवेज बस की भिड़ंत में एक जिप्सी भी चपेट में आ गयी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे में कल्याणपुर नया शिवली रोड निवासी रती राम की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
हादसे के वक्त रोडवेज बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार भीषण सड़क हादसे में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
4 of 5
डेमो पिक
जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना में घायल हुए सभी यात्रियों को पास के अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी रोडवेज बस कानपुर से फतेहपुर की ओर आ रही थी। ट्रक व रोडवेज बस की भिड़ंत में एक जिप्सी भी चपेट में आकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना स्थल पर भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गयी।