फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, माता-पिता की हालत गंभीर

Wed, 22 May 2019 11:00 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में बिलंदा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। अचानक अनियंत्रित होकर बाइक एक गाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद दो सगे भाई सड़क पर जा गिरे और पीछे से आ रही टवेरा गाड़ी उन्हें रौंदते हुए चली गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन


यह घटना थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा हाइवे मार्ग की है। यहां हथगाम थाना क्षेत्र के चक इटैली गांव निवासी संदीप (18) उसका भाई राज (12) पिता रामआसरे व माता विमला के साथ एक ही बाइक से उधन्नापुर गांव से अपने घर लौट रहे थे।

दो दिन पहले सभी बीमार फूफा को देखने गए थे। बिलंदा में बाइक की एक वाहन से टक्कर लग गई। इसके बाद पीछे से आ रही टवेरा सगे भाइयों के ऊपर से गुजर गई। मौके पर राज की मौत हो गई। अस्पताल ले जाते वक्त संदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल माता-पिता को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक एक बाइक पर चार लोगों का बैठना मौत की वजह बना। बाइक की टंकी पर एक बैग भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें