फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसटीएफ टीम की कार हुई हादसे का शिकार, एक जवान की मौत, पांच घायल

Mon, 27 May 2019 11:37 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एसटीएफ टीम की कार हादसे का शिकार हो गई। यहां एक गाय को बचाने में स्कॉर्पियो गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हदसे में एसटीएफ टीम के चालक (सिपाही) की मौत हो गई जबकि इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

यह घटना उन्नाव के आशा खेड़ा के पास की है। जानकारी के अनुसार निरीक्षक अरुण सिंह टीम के पांच साथियों समेत स्कॉर्पियो से कानपुर किसी मिशन पर जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। 

विज्ञापन


हादसे में मुख्य आरक्षी चालक अवनीन्द्र बाजपेयी की मौत हुई है। जबकि निरीक्षक अरुण सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह, .मुख्य आरक्षी रुद्र नारायण उपाधयाय, आरक्षी राजेश सिंह, आरक्षी आलोक पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सोहरामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भिजवाया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें