लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम सबलीखेड़ा के सामने दिल्ली से झारखंड जा रही कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार व अफरा-तफरी के बीच यूपीडा कर्मियों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
जांच के बाद कार चला रहे झारखंड के जिला के गिरिधि जिला के थाना धनवार के खेरवानी गांव निवासी रवि कुमार दास (27) को मृत घोषित कर दिया गया। रवि के पास मिले आईकार्ड से उसके झारखंड में वन विभाग कर्मी होने की पुष्टि हुई है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। कोहरे के चलते हादसा होने की बात सामने आई है।