आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह घटना कन्नौज जिले की है। हादसे में दिल्ली के लक्ष्मीबाग नागलोई निवासी भगन नेगी पुत्र सत्येंद्र नेगी की मौत हुई है। साथ ही साहिल पुत्र सुनील निवासी सेक्टर नंबर छह रोहणी दिल्ली, मोहन खंडेलवाल पुत्र रामशरण निवासी ऋषि नगर रानी बाग दिल्ली और सत्येद्र कुमार पुत्र सुधीर मौर्य निवासी सेक्टर नौ रोहणी दिल्ली हुए घायल। जानकारी के अनुसार सभी गोंडा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।