यूपी के कानपुर में बुधवार को आईपीएल में सट्टा लगवाने वालों पर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने शहर में कई जगहों पर छापा मारा। इस दौरान लखनऊ एसटीएफ टीम ने सट्टेबाज गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
सरगना जितेन्द्र उर्फ जीतू सहित आशीष, सुमित, मोहित व हिमांशु गिरफ्त में हैं। टीम ने इनके पास से 2.75 लाख रुपया नगद बरामद किया है। साथ ही 5 लैपटॉप ,3 स्मार्ट टीवी, राऊटर, वाईफाई, कनेक्टर, 30 मोबाइल फोन, 375 विदेशी मुद्रा दिरहम आदि समान बरामद किया है।
एसटीएफ के मुताबिक सट्टेबाजी के मास्टर माइंड जीतू दवरा दुबई में रहकर कई वर्षों तक ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता रहा है। जीतू के पास से टीम को ऑनलाइन बैटिंग बॉक्स भी मिला है। जिसके माध्यम से 10-10 की संख्या में बुकी एक साथ ऑनलाइन बैंटिग करते हैं। यहीं जीतू के तार रायपुर, अजमेर, जयपुर, मुंबई, दिल्ली व दुबई में बैठे बुकी से जुड़े हैं।
इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि जगह बदल-बदल कर सट्टेबाजी का कारोबार कर रहे थे। बैटिंग के कारोबार से जीतू ने मुंबई, कानपुर, लखनऊ, फतेहपुर करोड़ों के मकान खरीदकर निवेश किया है।