फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू बस डीसीएम से टकराई, एक यात्री की मौत 11 घायल

Thu, 11 Jul 2019 01:49 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दिल्ली से बिहार जा रही तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर डीसीएम से टकरा गई। हादसे में बस सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


यह घटना उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में कोरोकल्याण गांव के पास की है। हादसा सुबह करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। हादसे में बस सवार रोशन (40) गोविंदपुर थाना गलिया बाजार जिला बिसौल बिहार,डीसीएम ड्राइवर धर्मेंद्र (25) पुत्र आग्नेय लाल, क्लीनर शिवकरण (22) पुत्र विजय कुमार निवासी सैजलपुर कोतवाली व जिला कन्नौज सहित 12 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा कर्मचारियों ने एंबुलेंस से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया है। 
विज्ञापन


इलाज के दौरान सूरज पुरार (22) वर्ष पुत्र सियाराम पुरार निवासी भगवान पुर थाना लुकई मधवनी बिहार की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें