फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नगर निगम में लगी आग, चार हजार से ज्यादा फाइलें जलीं

Thu, 11 Jul 2019 01:12 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर के नगर निगम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नगर निगम मुख्यालय स्थित जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) कार्यालय में बुुधवार को आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक चार हजार से ज्यादा फाइलें जल चुकी थीं। पार्षद राघवेंद्र मिश्रा ने जानबूूझकर आग लगाने की आशंका जताते हुए नगर आयुक्त से त्वरित जांच कराने की मांग की है। केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ताला खुलते ही पीआरओ दफ्तर से धुआं निकलता नजर आया। इस दफ्तर में कार्यरत बाबू सोनी ने बताया कि सुबह दफ्तर आते ही इसी विभाग के रिकॉर्ड रूम में आग लगने का पता चला। जानकारी पर नगर आयुक्त संतोष शर्मा सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। कंट्रोल रूम में ड्यूटी कर रहे अजय ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

केयरटेकर ने मुख्यालय की लाइट कटवाई।  पीआरओ अतुल कृष्ण ने बताया कि रिकॉर्ड रूम में 1992 से अब तक की भुगतान संबंधी वे फाइलें रखी थीं, जिनका भुगतान हो चुुका था। समाचारपत्रों की कटिंग रखी थीं। उन्होंने कोई महत्वपूर्ण फाइल जलने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें