यूपी के बांदा जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक से कुचलकर ग्राम प्रधान की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद से जिले भर में मातम का माहौल छा गया।
यह घटना अतर्रा तहसील क्षेत्र और बिसंडा थानांतर्गत गड़ांव निवासी व ग्राम प्रधान लल्लूराम (30 वर्ष) पुत्र नामना प्रसाद शनिवार की देर रात बाइक से घर जा रहे थे। तभी आऊ गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।