फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत; कई घायल

Wed, 01 Jul 2026 08:01 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा बस और कार की टक्कर होने से हुआ।
कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
Road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा हुआ है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। टक्कर के बाद बस डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए खंती में पलट गई, जिससे पांच लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन


यह दुर्घटना बांगरमऊ कोतवाली इलाके के 230.800 माइल स्टोन के पास हुई। संतकबीरनगर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दिव्या (13), अमृता (5), अंजू (40), धुनमुन (60) और कार चालक विनोद (45) शामिल हैं।

विज्ञापन


कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस में कुल 85 यात्री सवार थे। बस के पलटने से 17 से अधिक यात्री भी चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे का विवरण
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देवखरी गांव के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्लीपर बस ने पहले कार को टक्कर मारी। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल तोड़ते हुए खंती में जा गिरी। बस खंती में पलटने से उसमें सवार यात्री भी चोटिल हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।

 
विज्ञापन

घायलों का उपचार
कार में घायल हुए तीन लोगों को तत्काल बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस में चोटिल हुए 17 से अधिक यात्रियों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया। अधिकारी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें