फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा: चालक को झपकी लगने से डिवाइडर से टकराई कार, तीन घायल

Tue, 14 Dec 2021 12:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र के मैनीभावा खेड़ा गांव के पास मंगलवार सुबह चालक को झपकी लगने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दंपती व उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन


औरास पीएचसी से सभी को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के भिखरिया गांव निवासी सतेंद्र (32) अपनी पत्नी प्रियंका (30) और बेटे रियान (10) के साथ राजस्थान के उदयगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

मंगलवार सुबह 6 बजे सभी कार से बलिया लौट रहे थे। तभी थाना क्षेत्र के मैनीभावा खेड़ा गांव के पास कार चला रहे सतेंद्र को झपकी लगने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सतेंद्र, प्रियंका और रियान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें