उन्नाव जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में 5 वर्षीय बच्चे व एक फल विक्रेता की मौत हो गई। बालक को बोलेरो चलाना सीख रहे युवक ने जबकि फल विक्रेता की ईंट लदे ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हुई।
बालक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगा जमकर हंगामा किया। वहीं फल विक्रेता की मौत पर घटनास्थल से जिला अस्पताल तक हंगामा चला। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। दोनों वाहनों व उनके चालकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पहली घटना में शहर के मोहल्ला गांधी नगर तिराहा हुई। सदर कोतवाली के सिंगरोसी गांव निवासी 45 वर्षीय रामबाबू गुप्ता पुत्र रामगोपाल गांधी नगर तिराहा पर केले की दुकान लगाता है। गुरुवार सुबह वह सिंगरोसी से दुकान लगाने मोपेड से आया था। गांधीनगर तिराहा पर अचानक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के दुकानदारों ने चालक को पकड़ लिया।