फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में सड़क हादसा: भांजी के मुंडन में जा रहे मामा की मौत, तीन लोग घायल

Thu, 16 Dec 2021 12:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भांजी के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे मामा की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। घायल मामा को रिश्तेदार वैन से इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते मे बोलेरो और वैन की टक्कर में मामा की मौत हो गई, भाई समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


अचलगंज थाना क्षेत्र के ठकुरीखेड़ा, कोरारी निवासी 26 वर्षीय उमेश अपने भाई दिनेश व फुफेरे भाई बुआ के अचलगंज के बलाई निवासी तुलसी के साथ बाइक से अपने भांजी दिव्या व काव्या के मुंडन संस्कार में शामिल होने कालूखेड़ा जा रहे थे।

असोहा के कंचनपुर के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार उमेश समेत अन्य घायल हो गए। सूचना पर रिश्तेदार तीनों को एक वैन से इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। असोहा के जबरेला के पास सामने से आ रही बोलेरो से वैन की सीधी टक्कर हो गई। उमेश की मौत हो गई। पिंकी व तुलसी सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बोलेरो को पुलिस ने कब्जे में लिया है। मौका पाकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें