फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में सड़क हादसा: हाईवे पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, बेटा व बेटी घायल

Sat, 19 Feb 2022 01:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उन्नाव जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा व बेटी घायल हो गए। 
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद घायल आकाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के मुर्तजानगर के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक में पीछे बैठे अजगैन कोतवाली के कस्बा नवाबगंज निवासी 65 वर्षीय संतोष की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा 22 वर्षीय बेटा आकाश व बीच मे बैठी बेटी मधु घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक संतोष अपने बेटे व बेटी के साथ भतीजी के बेटे की शादी में शुक्रवार शाम बाइक से बिठूर गया था। शनिवार सुबह घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। संतोष की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें