फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 02 Sep 2019 01:53 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पहली खेडा गांव निवासी राम बाबू (60) अपने बेटे कौशल (22) के साथ बाइक से घाटमपुर कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


दोनों चकलवंशी परियर मार्ग पर सफीपुर तिराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार वैन बाइक में टक्कर मारते हुए आगे खंती में जा कर पलट गयी। हादसे में पिता रामबाबू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सफीपुर अस्पताल भेजा। यहां इलाज के दौरान बेटे ने भी दम तोड़ दिया। पिता और बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें