तेज रफ्तार ट्रक पलटने से हुआ दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ट्रक सवार 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र में सिद्धनाथ मोड़ की है। घटना में घायल मजदूर लखनऊ से हाथरस एक ईंट भट्ठा में काम करने जा रहे थे। घायलों में 4 श्रमिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।