यूपी: कानपुर-सागर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मासूम की मौत पांच की हालत गंभीर
Mon, 28 Jan 2019 11:33 AM IST
डेमो पिक
यूपी के कानपुर सागर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां कीड़ारी फाटक के पास इंडिको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई।
डेमो पिक
इस हादसे में कार सवार मासूम की मौत हो गयी और पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
डेमो पिक
जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग अतर्रा से एक शादी समारोह से घर वापिस लौट रहे थे। सभी लोग मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद का रहने वाले हैं।
डेमो पिक
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
डेमो पिक
जहां चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में मासूम गुड़िया (7) की मौत हुई है।
डेमो पिक
वहीं घायलों में रजनीश दुबे (40), उनकी पत्नी गुंजा दुबे (35), सागर दुबे (19), अनुरुध गांगेले (18) शामिल हैं।