कानपुर के जाजमऊ में मंगलवार को सड़क हादसा हुआ। यहां हाईवे पर खड़े ट्रक में डीसीएम जा टकराई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि क्लीनर बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
यह घटना जाजमऊ फ्लाईओवर की है। डीसीएम चालक अरविन्द्र उर्फ छुट्टन (25) पिता रामदीन कानपुर देहात थाना बिजनौर के रहने वाले हैं। जो रानिया से एक तेल कंपनी के डिब्बे लादकर बाराबंकी जा रहा था |
तभी रामदेवी से जाजमऊ फ्लाईओवर हाईवे पर हादसा हो गया। जिसमें ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गयी और क्लीनर बच गया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।