यूपी में कानपुर देहात के अकबरपुर में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। घटना के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
मृतकों में अमित (24) निवासी मंगलपुर चंदकुरा व भांजी आरती (26) लवरसी भोगनीपुर शामिल हैं। साथ ही इस घटना में अमित की चचेरी बहन सुनीता घायल हो गई।