फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरातियों से भरी बोलेरो में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत छह की हालत गंभीर

Mon, 13 May 2019 03:47 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बरातियों से भरी बोलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


यह घटना पुखरायां सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ही घायलों को इलाज के लिए पीएचसी राजपुर में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार थाना मंगलपुर के डबरापुर निवासी पुत्तू लाल के पुत्र देशराज की बारात में रविवार को थाना कालपी के मंगलौर गांव गए थी। जयमाल की रस्म के बाद बोलेरो से गांव के ही अर्जुन सिंह, प्रताप सिंह, विशम्भर दयाल, कुंवर सिंह, बांके लाल, रेमा, गांव के मुन्नूलाल व चालक उमेश शरण (50) के साथ डबरा पुर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव के निकट मुगल रोड पर सामने से आ रहे ट्राला ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। जिससे चालक उमेश शरण व बांकेलाल की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं अन्य 6 बराती घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें