फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे पर मां से मिलने वृद्धा आश्रम नहीं पहुंचे बेटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मदर्स डे पर सोशल मीडिया में मां ही मां छायी है लेकिन अकबरपुर के वृद्धा आश्रम में रहने वाली मां से उनके बेटे मिलने नहीं आए। उनके दिल में बेटों के प्रति प्रेम दिखा और वह बेटों के आने की उम्मीद लगाए रहीं। हालांकि आश्रम में रहने वाली वृद्धाओं से कोई उनके पारिवारिक स्थितियों पर चर्चा नहीं करता है। वजह यह है कि अपनों की उपेक्षा के जख्म कुरेदने पर उनकी आंखें छलक आती हैं जिसे देखकर हर किसी को तकलीफ होती है।
विज्ञापन


खुद को गीले में सो कर जिगर के टुकड़े को सूखे में सुलाने वाली मां को जब सहारे की जरूरत पड़ी तो उन्हें वृद्धावस्था आश्रम में रहना पड़ रहा है। अकबरपुर के वृद्धावस्था आश्रम में रह रही 15 वृद्ध महिलाओं में 12 ऐसी हैं जिनके बेटे-बहू भरा पूरा परिवार है लेकिन उनके लिए घर में एक चारपाई व दो वक्त की रोटी नसीब नहीं है। पुखरायां की रहने वाली 76 वर्षीय देवकी ने बताया कि बेटा है, बहू है सब कुछ अच्छा है। उनसे सवाल किया गया कि आप यहां क्यों है तो उनका जवाब था आप खुद समझदार हैं। इसके आगे वह कुछ नहीं बोलीं। इसी तरह से अकबरपुर की कमला (80) ने कहा बुढ़ापे में सहारा नहीं मिला जिसे उम्मीदों से पाला था वह सहारे के समय पीछे हट गया। गौरियापुर की पानकुमारी (70) ने बताया कि दो बेटे हैं लेकिन किसी के पास मां को रखने की जगह नहीं है। इसके बाद भी वह बेटों से मिलने कभी-कभी खुद घर जाती हैं।
रमपुरा की भूरी देवी ने बताया कि एक बेटा है, फर्नीचर की काम करता है। उन्हें संतोष इस बात से है कि वह कभी-कभी मिलने आता है लेकिन मदर्स डे पर नहीं आया। इसका कोई मलाल नहीं है। वृद्धा आश्रम में मीनू के अनुसार खीर-पूड़ी सब्जी बनी थी। यहां रहने वालों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। यहां देखरेख करने वाली भंडार प्रभारी पूनम मिश्रा ने बताया कि शाम तक कोई अपनी मां से मिलने नहीं आया है। अगर कोई आता है तो उसे मिलवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या-12 एकेबीपी-19 वृद्धा देवकी
फोटो संख्या-12 एकेबीपी-20 कमला
फोटो संख्या-12 एकेबीपी-21 पानकुमारी
फोटो संख्या-12 एकेबीपी-22 भूरी देवी
फोटो संख्या-12 एकेबीपी-23 अकबरपुर के वृद्धा आश्रम में बैठी वृद्ध महिलाएं।

मदर्स डे पर मां से मिलने वृद्धा आश्रम नहीं पहुंचे बेटे
-वृद्धा आश्रम में रहने के बावजूद बेटों के आने का रहा इंतजार
-बेटों के होने के बाद भी अकबरपुर वृद्धा आश्रम में रह रही 12 मां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें