फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 11 May 2019 01:37 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर देहात में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार बाबा नाती सहित तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


यह घटना सिकन्दरा थाना क्षेत्र के मुगल रोड की है। घटना के बाद डम्पर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के रतापुर गांव का रहने वाला अजय 18 अपने बाबा रमेश कुशवाहा (60) व रिश्तेदार शिवराम (62) को बाइक से लेकर शुक्रवार की रात मंगलपुर के अकौड़िया गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

आज सुबह तीनों वहीं से लौट रहे थे। तभी सिकन्दरा कस्बा पार करते ही राजपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लादे डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सड़क पर जा गिरे जहां डम्पर उन्हें रौंदता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने डम्पर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें