यूपी के बाांदा जिले में शनिवार को चाची और भतीजे ने जहर खा लिया। जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने चाची को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह घटना मर्का थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव की है। यहां चाची ननकी (30) पत्नी धर्मवीर और भतीजा अमर सिंह (18) पुत्र सुभाष चंद्र हैं। परिजन घटना की वजह नहीं बता रहे हैं। वहीं पड़ोसियों ने दोनों में प्रेम-प्रसंग होने की बात कही है।