फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत, चार की हालत गंभीर

Wed, 14 Aug 2019 01:37 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से वैन सवार मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कानपुर हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


यह घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में बाढ़ापुर गांव के पास नेशनल हाईवे की है। जानकारी के अनुसार वैन सवार सभी लोग जूही नहरिया हमीरपुर रोड कानपुर निवासी हैं और हरिद्वार से दर्शन कर घर लौट रहे थे। 

मृतकों में रमाशंकर (58), फूलमती (65), कपिल वर्मा (23) शामिल हैं। वहीं रूपेश गुप्ता (25), आरती गुप्ता (26) प्रिया गुप्ता (22) सविता गुप्ता (64) गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें