यूपी के घाटमपुर में एक गांव में प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव के बाहर परिषदीय विद्यालय परिसर में संदिग्ध हालात में पड़े मिले। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। सीओ शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।