फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे पार कर रहे युवक को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौके पर दम तोड़ा

Sun, 28 Jul 2019 02:14 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के रनिया अकबरपुर कोतवाली में हाईवे पार कर रहे युवक को कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। वही कंटेनर के पीछे आ रही रोडवेज बस कंटेनर में घुस गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी रनिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


हरदोई के थाना शाहाबाद पठकना निवासी स्व. केशरी नन्दन का बेटा श्रवण शुक्ला (45) शेरपुर मार्ग स्थित महावीर दाल मील में 2006 से सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था। शनिवार देर रात छुट्टी लेकर अपनी बहन कोयला नगर निवासी रेनू तिवारी के यहां जा रहा था।

जैसे ही श्रवण हाईवे पार करने लगा कानपुर की ओर से आ रहे कंटेनर ने उसे रौंद दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। रविवार सुबह रनिया चौकी पहुंचे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मृतक के भाई विवेक ने पुलिस को बताया कि मृतक 13 वर्षों से महावीर दाल मील में काम करता था।
विज्ञापन


वह दाल मील में ही रहता था। छुट्टी लेकर वह गांव जा रहा था। उन्होंने बताया कि रात को पहले बहन के यहां जाता। उसके बाद रविवार की सुबह गांव जाने की बात फोन पर की थी। चौकी इंचार्ज शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना कंटेनर से हुई है। पीछे से रोडवेज घुसी है। कंटेनर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें