फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्कूल जा रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, चालक गिरफ्तार

Sun, 28 Jul 2019 01:19 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में हरदोई जिले के संडीला स्थित आईआर इंटर कॉलेज की 10वीं की छात्रा बुशरा (15) पुत्री मुईन अहमद निवासी मंडई देवी नीम कस्बा संडीला शनिवार सुबह सहपाठियों के साथ स्कूल जा रही थी। सुंदरिया बाग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बुशरा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आस पास मौजूद लोग कुछ समझ पाते इससे पहले की चालक कार समेत फरार हो गया। लोगों ने हादसे में घायल बुशरा को सीएचसी में भर्ती कराया। पूरी घटना पास ही एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

दोपहर में कोतवाली पहुंचे परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की गई। साथ ही कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें