फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत, चार गंभीर

Mon, 16 Mar 2020 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। सफीपुर जप्ती गांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जीटी रोड पर शफीपुर जप्ती गांव के पास देर रात लगभग 12 बजे बरात से लौट रही कार की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसहायगंज में भर्ती कराया।

स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायलों में 65 वर्षीय मजीद पत्नी जहरू निवासी सैयदपुर सकरी कोतवाली कन्नौज तथा तथा 7 वर्षीय जाबिर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिला हरदोई के जोगी कोट निवासी 15 वर्षीय फातमा पुत्री मुन्नू, 26 वर्षीय फैजल, 30 वर्षीय हसमत पुत्र जरीब व कनीज फातमा पुत्री मुशीर निवासी सैय्यदपुर सकरी गम्भीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर हालत होने के कारण सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें