फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के 35 हजार गलत खाते सही करने में जुटे कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के गलत खाते सही कराने में अफसर से लेकर कर्मी दिन-रात जुटे हैं। इसके चलते सार्वजनिक छुट्टी के दिन भी कर्मियों को लगाकर काम करवाया जा रहा है। इससे जल्द से जल्द डाटा फीडिंग का काम पूरा किया जा सके। इसके बाद अभी 35 हजार गलत खाते सही होने हैं।
विज्ञापन

रविवार को सार्वजनिक छुट्टी का दिन था। उपनिदेशक कृषि कार्यालय को छोड़कर सभी दफ्तर बंद थे। इसकी मुख्य वजह यह थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में गलत पाए गए खाते को ठीक कर उनकी फीडिंग करना। इसके चलते सुबह होते ही डीडी कार्यालय सार्वजनिक छुट्टी होने के बाद भी रोज की तरह खुल गया। यहां अफसर से लेकर कर्मी गलत खाता संख्या मिलान करने के बाद उन्हें दुरुस्त कराकर सही कर फीडिंग कराने में जुट गए। यह कार्य देर तक चलता रहा। जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में चार तरह की गड़बड़ियां पाई गई थी। इसमें आधार कार्ड संख्या गलत, आधार कार्ड में नाम गलत, बैंक का खाता गलत या आईएफसी कोड संख्या गलत भरी गई थी। बताया पूरे जिले में करीब 50 हजार गलत खाते थे। इसकी वजह से किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं भेजी जा पा रही थी। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर अफसरों व कर्मचारियों ने 15 हजार गलत खाता संख्या सही कर उसकी फीडिंग कर दी। बाकी को खाता संख्या को सही करवाया जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया इस कार्य में किसान सहयोग करें तो यह कार्य जल्द ही समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें