यूपी के कन्नौज जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। ठठिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।
बिहार के मधुबनी निवासी गणेश यादव (22) पुत्र जगदेव यादव, बैरल गांव थाना मधुबनी निवासी मनीष यादव (24) पुत्र टिकट सिहं बाइक से अपने घर जा रहे थे। ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बाइक सवार मनीष की मौत हो गई। जबकि गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार दोनों हरियाणा के गुरूग्राम में निजी कंपनी मे काम करते थे।