फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, एक मजदूर की मौत, एक घायल

Sun, 17 May 2020 01:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल गणेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। ठठिया थाना क्षेत्र में अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। 
विज्ञापन


बिहार के मधुबनी निवासी गणेश यादव (22) पुत्र जगदेव यादव, बैरल गांव थाना मधुबनी निवासी मनीष यादव (24) पुत्र टिकट सिहं बाइक से अपने घर जा रहे थे। ठठिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

बाइक सवार मनीष की मौत हो गई। जबकि गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार दोनों हरियाणा के गुरूग्राम में निजी कंपनी मे काम करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें