फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेकाबू रोडवेज बस ने छात्रा को रौंदा, मौके पर ही तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम

Sat, 22 Jun 2019 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मृतक छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कन्नौज जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां कूड़ा फेंकने गई युवती को रोडवेज बस ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


यह घटना सौरिख थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला सहोरा की है। रूपम (20) पुत्री विजय सिंह कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। तभी अनियंत्रित मैनपुरी डिपो की बस ने उसे रौंद दिया। रोडवेज बस सौरिख से वाया कुसमरा होते हुए आगरा जा रही थी।

रूपम बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। अपने घर में चार बहनों में सबसे छोटी थी। रूपम के दो भाई हैं। चौकी इंचार्ज शीलवंत सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें