मृतक की फाइल फोटो व दहशत में ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बांदा जिले में शुक्रवार देर रात हाईटेंशन लाइन का तार एक गांव में टूट कर गिर गया। जिससे पूरे गांव में करंट दौड़ गया। यहां करंट की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई जबिक 6 लोग झुलस गए।
इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना तिंदवारी क्षेत्र के परसौड़ा गांव की है। घटना में बालेंद्र मिश्रा (50) की मौत हुई है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है।
इस घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि आपूर्ति बंद कराने के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई बार फोन किया लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। करंट की वजह से घंटों गांव में दहशत का आलम रहा।