आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बुधवार रात एक सड़क हादसा हुआ। यहां कन्नौज थाना क्षेत्र में तालग्राम के बेहटा के समीप कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में समीर कुमार (28) पुत्र उदयसिंह निवासी 143 फोर फ्लोरा खिड़की मालतीनगर नई दिल्ली की मौत हो गई। जबकि पत्नी नेहा सिंह व एक लोग घायल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।