फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार पाने को उमड़ा हुजूम, 253 को मिली सफलता

विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र देते जिला सेवायोजन अधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला सेवायोजन कार्यालय ने बेरोजगारों को योग्यता के आधार पर नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया। सुबह होते ही बेरोजगारों का हुजूम उमड़ पड़ा। नौ कंपनियों में 1207 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाकर साक्षात्कार दिया। 253 आवेदकों का चयन किया गया। असफल अभ्यर्थियों को निराश न होकर दोबारा मौका देने की बात कही गई।
विज्ञापन

बुधवार को नवीन कचहरी स्थित सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 10 कंपनियों में से नौ ने प्रतिभाग किया। 1207 आवेदकों ने पंजीकरण कराया। जी-4 एस सिक्योर सॉल्यूशन इंटर प्राइजेज लिमिटेड में सबसे अधिक 265, केटीएल कानपुर में 63, एमकेडी बायो फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में 57, बायोटेक रिसर्च इंस्टीट्यूट इंडिया में 153, महर्षि दयानंद वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट इंडिया में 187, कल्याणी सोलर पॉवर में 115, वेसस्पन इंडिया लिमिटेड में 197, जनेवा क्राप्स साइंस प्राइवेट लिमिटेड में 84 व न्यूटेक एजूकेशनल सोसाइटी में 86 ने आवेदन किया। साक्षात्कार में 253 अभ्यर्थी पास हुए।
जिला सेवायोजन अधिकारी एसपी द्विवेदी ने सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव, आदर्श कुमार, शैलेंद्र कुमार, आरके औदीच्य, संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजीता, रामबाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें