फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी समेत दो घायल

Wed, 26 Jun 2019 03:59 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के कन्नौज जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


यह घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शरीफापुर की है। यहां किशन लाल (32) पत्नी पूजा (30) व साले विजेंद्र (18) के साथ बाइक से वापस औरैया जा रहे थे कि तभी शरीफापुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशन की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी पूजा व साले मुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही किशन लाल के परिवार में कोहराम मच गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औरैया निवासी किशन लाल की आसकरन पुरवा सादर कोतवाली में ससुराल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें